हाथरस(हि. स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा नेता सुनील भराला मंगलवार को यहां पहुंचे। यहां पर दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद उनके आवास लेबर कॉलोनी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और सुनील भाराला रामवीर उपाध्याय के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि रामवीर उपाध्याय मेरे भाई की तरह थे। वह ऐसे नेता थे जिन्हें हर जाति और धर्म का समर्थन प्राप्त था। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
लकी
