Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपूर्व आईपीएस ने सरकारी सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय में दायर की...

पूर्व आईपीएस ने सरकारी सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

लखनऊ(हि.स.)। पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने सरकारी सुरक्षा दिए जाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की है। इससे पूर्व लखनऊ पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने से मना कर दिया था।

उनकी ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों पर पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि विभिन्न शासनादेशों के क्रम में उनके जीवन भय के तथ्यों की विस्तृत समीक्षा के उपरांत औचित्य नहीं पाए जाने पर उन्हें सुरक्षा नहीं दी जा रही है।

इस तर्क को अमिताभ और नूतन ने पूरी तरह राजनीतिक कारणों से लिया निर्णय बताते हुए हाई कोर्ट में इसे चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें तमाम ताकतवर लोगों से वास्तविक खतरा है किंतु इस बात को जान-बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि सत्ताधारी पार्टी के तमाम लोगों को बिना किसी औचित्य के भारी सुरक्षा प्रदान किया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular