Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी को अखिलेश यादव ने बताया, भूतपूर्व पुलिस के...

पूर्व आईपीएस की गिरफ्तारी को अखिलेश यादव ने बताया, भूतपूर्व पुलिस के खिलाफ भाजपा का अभूतपूर्व कार्य

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ तंज कसा है। उन्होंने इसे भूतपूर्व पुलिस के खिलाफ भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य कहा है। इसके साथ ही कहा है कि भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है।

बता दें कि रेप पीड़िता की आत्महत्या से जुड़े मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी उन्हें कोतवाली में ही रखा गया है। इसी मुद्दे को अखिलेश यादव ने उठाते हुए गिरफ्तारी के समय पुलिस कर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की का भी वीडियो डाला है।

अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही ट्वीट किया ‘भूतपूर्व पुलिस के विरुद्ध भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य! भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है। अब भाजपा सरकार के दबाव के कारण पुलिस ही पुलिस के ख़िलाफ़ काम करने पर मजबूर है। एक सेनानिवृत आईपीएस के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular