Friday, March 27, 2026
Homeविधि एवं न्याय पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अतीक अहमद हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का...

 पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अतीक अहमद हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली (हि.स.)। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अमिताभ ठाकुर ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिख कर इस मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अमिताभ ठाकुर ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

अधिवक्ता विशाल तिवारी ने दोनों की हत्या की जांच की मांग की है। विशाल तिवारी की याचिका में मांग की गई है कि अतीक अहमद और उसके दो भाईयों की पुलिस हिरासत में हुई हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए। याचिका में उत्तरप्रदेश के विशेष डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) की ओर से 2017 के बाद हुए 187 एनकाउंटर की जांच करने की मांग की गई है।

यूपी सरकार ने इस हत्याकांड की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में गठित न्यायिक आयोग को सौंपी है। 15 अप्रैल की रात में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस मेडिकल जांच कराकर लौट रही थी। इसी बीच तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अतीक अहमद ने मार्च में अपनी हत्या की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अतीक अहमद ने आशंका जताई थी कि उसे गुजरात से यूपी ले जाते समय हत्या की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि वो अब गुजरात से यूपी लाया जा चुका था। अतीक अहमद उमेश पाल हत्या मामले में आरोपी था।

संजय/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular