Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने घर के बाहर नेम प्लेट बदली, लिखा...

पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने घर के बाहर नेम प्लेट बदली, लिखा जबरिया रिटायर्ड

लखनऊ (हि.स.)। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के लोकहित में सेवाकाल पूरा होने से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति मिलने के बाद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आज सोशल मीडिया पर छाए हुए है। 
उन्होंने अपने घर की नम्बर प्लेट को बदलते हुए उसे ट्वीट और फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने अपने घर की नेम प्लेट में अमिताभ ठाकुर, आईपीएस (जबरिया रिटायर्ड) लिखा है। 

वर्ष 1992 बैच के पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर आईजी सिविल डिफेंस के पद पर तैनात थे। बीते दिनों केन्द्र सरकार गृह मंत्रालय ने इनको लोकहित में सेवाकाल पूरा होने से पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय किया है। 
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने आईपीएस के खिलाफ निर्णय का आदेश जारी कर दिया है। उनके अलावा दो और आईपीएस अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिया गया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular