Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर सिंह सपा में शामिल

पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर सिंह सपा में शामिल

लखनऊ (हि.स.)। सेवानिवृत्त आईएएस कुंवर फतेह बहादुर सिंह बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश ने कहा कि सिंह के शामिल होने पर पार्टी को नई शक्ति और ऊर्जा मिली है।

अखिलेश ने कुंवर फतेह बहादुर के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा, समता-समानता एवं सामाजिक न्याय आंदोलन की लड़ाई लड़ने के साथ ही क़ानून-व्यवस्था के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करनेवाले सेवानिवृत्त आईएएस कुंवर फतेह बहादुर सिंह का संग आना समाजवादी-अंबेडकरवादी आंदोलन को नई शक्ति और ऊर्जा प्रदान करेगा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular