-लखनऊ होकर 21 नवम्बर को चलाई जाएगी कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन
लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ मंडल के सीतापुर-तप्पा खजूरिया-परसेंडी स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 16 नवम्बर से नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करेगा। इसके चलते लखनऊ जंक्शन से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ मंडल के सीतापुर-तप्पा खजूरिया-परसेंडी स्टेशनों के मध्य रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 16 से 24 नवम्बर तक किया जाएगा। इसलिए लखनऊ जंक्शन से अप-डाउन में चलने वाली 05086/05085 लखनऊ-मैलानी-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 05088/05087 लखनऊ-मैलानी-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन और 05490/05489 लखनऊ-सीतापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 से 24 नवम्बर तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर से 21 नवम्बर को चलने वाली 05195 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन और दिल्ली से 22 नवम्बर को चलने वाली 05196 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है। गोरखपुर जंक्शन से 20 से 24 नवम्बर तक चलने वाली 05009 गोरखपुर-मैलानी स्पेशल ट्रेन गोमती नगर में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन गोमती नगर-मैलानी के मध्य निरस्त रहेगी। मैलानी से 21 से 25 नवम्बर तक चलने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर स्पेशल गोमती नगर से चलाई जाएगी ।
–नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन कामाख्या से 21 नवम्बर को चलने वाली 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के परिवर्तित मार्ग से चलाएगा। कामाख्या से 18 नवम्बर को चलने वाली 05621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाएगा। अमृतसर से 19 नवम्बर को चलने वाली 02408 अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी। दरभंगा से 20 नवम्बर को चलने वाली 05251 दरभंगा-जलंधर सिटी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। न्यू जलपाई गुड़ी से 19 नवम्बर को चलने वाली 04653 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। जम्मूतवी से 19 नवम्बर को चलने वाली 04698 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। जलंधर सिटी से 21 नवम्बर को चलने वाली 05252 जलंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह दरभंगा से 18, 20 एवं 22 नवम्बर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 21 नवम्बर को चलने वाली 04697 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। बापूधाम मोतिहारी से 21 एवं 23 नवम्बर को चलने वाली 04009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 20 एवं 22 नवम्बर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। ये सभी ट्रेनें उत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर चलेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते लखनऊ जंक्शन से अप-डाउन में चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 20 से 24 नवम्बर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा गोरखपुर से 21 नवम्बर को चलने वाली 05195 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन और दिल्ली से 22 नवम्बर को चलने वाली 05196 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन भी निरस्त कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
