सफाई कर्मचारियों को अन्य कार्यों से हटाकर सफाई कार्य में लगाए जाने के निर्देश
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जयप्रभा ग्राम को नया विकास खण्ड बनाए जाने का मुद्दा उठा। उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल विकास के लिए एक्शन प्लान तैयार करें, जिससे इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। पूर्वांचल के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। बोर्ड में नामित अलग-अलग जिलों के सदस्यों ने वहां की समस्याओं को रखा। उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारीगण सरकार की मंशा के अनुरुप विकास कार्य को तेजी से लागू करें,आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा उनके समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने तथा नैतिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए अधिकारियों का आह्वान किया। बैठक में जनपद गोंडा के विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत जयप्रभा ग्राम को विकासखंड के रूप में घोषित किए जाने की मंडल के मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से वार्ता की गई। बैठक में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्यगणों ने मंडल व जनपद के विभागवार मंडलीय व जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित गहन समीक्षा की। बैठक पूर्वांचल क्षेत्र के समग्र विकास पर मंथन हुआ। क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास के अवरोधक तत्वों पर भी विस्तार से चर्चा करने के साथ ही इन समस्याओं के निराकरण के उपायों पर भी बल दिया गया। मंडल के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील की गुणवत्ता में और सुधार लाए जाने के निर्देश एडी बेसिक को दिए। वहीं जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में विद्युत विभाग की लाइनों तथा मीटरों को सही कराये जाने हेतु चीफ इंजीनियर विद्युत को निर्देश दिए गये हैं। बैठक में पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारियों को अन्य विभाग व अन्य कार्यों से हटाकर उनको सफाई कार्य में लगाया जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोंडा को शहर गोंडा में सफाई व्यवस्था और सही कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्यों ने मंडलायुक्त से धान खरीद प्रणाली 2020 को लागू किये जाने हेतु मांग की गई। बैठक में अनुसूचित जाति छात्रावास को सही कराये जाने हेतु उपनिदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार उप निदेशक मत्स्य पालन को मंडल के सभी जनपदों में मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए जाने हेतु निर्देश दिया गया है।
बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्यों ने निर्देश दिया है कि मंडल के सभी जनपदों के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर में आने वाले मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाय। वहीं बैठक में गौशालाओं की समीक्षा के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने निर्देश दिया है कि मंडल के सभी जनपदों निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित किया जाय। वहीं बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने निर्देश देते हुए कहा कि मंडल के सभी जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण क्षेत्र भ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालयों में जाकर मिड डे मील को स्वयं खा कर उसकी गुणवत्ता को देखें। वहीं बैठक में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने पूर्वांचल विकास बोर्ड के ,भी सदस्यों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। वहीं बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने पूर्वांचल विकास बोर्ड के मा0 उपाध्यक्ष एवं सलाहकार सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किये। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सलाहकार सहित समर्थ सदस्यगण, विशेष सचिव नियोजन आशुतोष निरंजन, आयुक्त देवीपाटन मंडल एम.पी अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल, संयुक्त विकास आयुक्त, अपर निदेशक स्वास्थ्य, एडी बेसिक शिक्षा विभाग, उप निदेशक पंचायती राज, उप निदेशक समाज कल्याण विभाग, उपनिदेशक मत्स्य पालन, उपनिदेशक उद्यान विभाग, चीफ इंजीनियर विद्युत, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन आर.ई.डी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, प्राचार्य एलबीएस पीजी कॉलेज सहित मंडल स्तरीय व जनपद स्तरीय सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
