-मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर किया गया रेफर
लखनऊ के ठाकुरगंज का रहने वाला है परिवार
सुलतानपुर (हि.स.)। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार गाय से टकरा गई। कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से दो को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर किया गया है।
आजमगढ़ जिले के सरायमीर का एक परिवार लखनऊ से आजमगढ़ कार से वापस लौट रहा था। जैसे ही कार जिले के दोस्तपुर थानाक्षेत्र में किमी 140 पर पहुंची, तभी सामने से एक गाय मुख्य मार्ग पर आ गई। कार काफी गति से चली आ रही थी। ऐसे में जब तक चालक ब्रेक लगाता, कार गाय से सीधे जाकर टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पर सवार सभी पांच लोगों को चोटें आईं। तत्काल यूपीडा कर्मी व स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कार से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने दो को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान अली मेंहदी (20) पुत्र ताहिर, मुसइयद (21) पुत्र हैदर अली, निकहत फातमा (36) पत्नी ताहिर हुसैन, मोहम्मद अयान (4) पुत्र वसीम हैदर व आयत (7) पुत्री वसीम हैदर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये परिवार लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र का रहने वाला है । मूल रूप से आजमगढ़ के सरायमीर के रहने वाले हैं और आज वहीं जा रहे थे। पुलिस के अनुसार अली मेंहदी व मुसइयद को गंभीर चोटें हैं, इसलिए उन्हें रेफर किया गया है।
दयाशंकर
