Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार घायल

अमेठी (हि.स.)। जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर मऊ जिले के एक ही परिवार के लोग मरीज को लेकर इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। अभी स्कॉर्पियो कार बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के ऊंच गांव के पास पहुंची थी कि डीसीएम वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में नूरजहां, रऊफ, कमाल की मृत्यु हो गई है। जबकि समसुद्दीन पुत्र हाजी सहाय, रिजवान पुत्र समसुद्दीन, अफसर पुत्र रियाज और अफसाना खातून पत्नी अतीक उर्रहमान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular