Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्वांचल एक्सप्रेस—वे पर एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग

पूर्वांचल एक्सप्रेस—वे पर एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग

सुलतानपुर (हि.स.)। पूर्वांचल एक्सप्रेस—वे पर रविवार को एयरफोर्स के विमानों की ट्रायल लैंडिंग कराई गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवम्बर को पूर्वांचल एक्सप्रेस—वे का लोकार्पण करेंगे। सुल्तानपुर के कूड़ेभार में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप बनाई गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवम्बर को पूर्वांचल एक्सप्रेस—वे पर इसी तरह की इमर्जेन्सी स्ट्रिप पर उतरेंगे। युद्ध के दौरान दुश्मन देश एयरबेस को निशाना बनाते हैं। इसलिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर इस प्रकार का रनवे बनाया गया है कि यहां पर भी जरूरत पड़ने पर विमानों की लैंडिंग कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular