Friday, March 27, 2026
Homeअन्यपूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा : डॉ नरेंद्र नाथ...

पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा : डॉ नरेंद्र नाथ व्यास

प्रयागराज(हि.स.)। अश्वनी कृष्ण पक्ष अमावस्या 14 अक्टूबर को लगने वाला कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जबकि 28 अक्टूबर पूर्णिमा को जो चंद्र ग्रहण रात 1ः06 से 2ः22 बजे तक रहेगा, वह भारत में दिखाई पड़ेगा।

गुरूवार को प्रयागराज झूंसी स्थित योगानंद आश्रम ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ नरेंद्र नाथ व्यास ने अपने ज्योतिष गणना के अनुसार यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात 8ः34 बजे से आरम्भ होगा और मध्य रात्रि 2ः45 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण वलयाकार अर्थात अंगूठी की तरह दिखाई पड़ेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका मध्य अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका (दक्षिणी भाग को छोड़कर) कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, पेरू, क्यूबा, कोलंबिया और ब्राजील में दिखाई देगा। उत्तरी अफ्रीका का पश्चिमी किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

उन्होंने आगे बताया कि यह सूर्य ग्रहण रात्रि में प्रारम्भ होगा तथा भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा। अतः धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण जहां दिखाई पड़ता है, वहीं पर उसका सूतक आदि प्रभाव भी पड़ता है। भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान श्री योगानंद आश्रम के स्वामी चिदानंद महाराज, नरेंद्र भाई, डॉ आदि नाथ, नमामि गंगे के संयोजक राजेश शर्मा एवं माँ गंगा सेवा समिति प्रयागराज के सचिव रंजन शर्मा तीर्थ पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

विद्या कान्त/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular