Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पूजा सिंह बनी अगस्त माह की सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

 पूजा सिंह बनी अगस्त माह की सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

–महाप्रबंधक ने पांच रेल कर्मचारियों को दिया संरक्षा पुरस्कार

प्रयागराज(हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे, महाप्रबन्धक प्रमोद कुमार ने मंगलवार को संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित पांच रेल कर्मियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। इसमें पूजा सिंह को अगस्त माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

पुरस्कृत कर्मचारियों में सोनू पाल प्वाइंटसमैन खागा प्रयागराज मण्डल, रामकेश मीना ट्रैकमैन आगरा मण्डल, रजनीश कुमार लोको पायलट आगरा मण्डल, सुनील कुमार सहायक लोको पायलट आगरा मण्डल एवं पूजा सिंह महिला आरक्षी रेल सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी मण्डल हैं। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular