Thursday, February 12, 2026
Homeमनोरंजन'पुष्पा' फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार

‘पुष्पा’ फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार

मुंबई(हि. स.)। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा : द राइज’ में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर जगदीश प्रताप बंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रताप ने फिल्म में पुष्पा के दोस्त केशव का किरदार निभाया था। जगदीश प्रताप को पंजागुट्टा पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 30 साल के जगदीश एक जूनियर आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। संबंधित महिला ने 29 नवंबर को आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों ने जगदीश पर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज करने और जांच के बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि महिला ने 29 नवंबर को अपनी जीवन समाप्त कर ली थी। इससे पहले वह 27 नवंबर को महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी। पुलिस जांच में पता चला कि उसका एक वीडियो जगदीश ने बनाया था और इसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। उसकी मौत के बाद से ही जगदीश कुछ दिनों से फरार था। आख़िरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ‘पुष्पा’ फेम जगदीश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

जगदीश ने कुछ दिन पहले छोटे बजट के नाटक ‘सत्थी गनी रेंदु येकारलु’ में अभिनय किया था। इसके अलावा वह नितिन और श्रीलीला की फिल्म ‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन’ और ‘अंबाजीपेटा मैरिज बैंड’ में भी नजर आएंगे। फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया था। इसमें जगदीश ने अल्लू अर्जुन के खास दोस्त का किरदार निभाया था। इस भूमिका ने उन्हें बहुत लोकप्रिय बना दिया।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular