Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस हिरासत में सुदामा की मौत की होगी जांच : डॉ प्रिय...

पुलिस हिरासत में सुदामा की मौत की होगी जांच : डॉ प्रिय रंजन आशु

कानपुर (हि.स.)। नवाबगंज थाना में पुलिस हिरासत में सुदामा की मौत चिंता का विषय है। मामले को लेकर आयोग एक टीम भेजेगा और जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर से भी मामले को लेकर वार्ता की जाएगी ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। वहीं सुदामा के 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने घर पर काम पर रखने वाले व्यापारी की भी जांच होगी। यह बातें बुधवार को मीडिया से बात करते हुए राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ प्रिय रंजन आशु ने कही।

कानपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे वन स्टॉप सेंटर में किस प्रकार की सुविधा होती है। इसके बारे में बताया गया। इस मौके पर महिला आयोग के सदस्य व राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य के साथ-साथ विभाग से संबंधित उप निदेशक समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व पुलिस हिरासत में आशा ज्योति केंद्र के अंदर एक सुदामा नाम की महिला ने सुसाइड कर लिया था। जिसको आयोग ने बड़ी गंभीरता से लिया है और आयोग द्वारा एक टीम भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। कानपुर के पुलिस आयुक्त से मिलकर पुलिस विभाग द्वारा किस प्रकार की लापरवाही बरती गई है। इन सब पहलुओं पर भी जांच की जाएगी। वहीं उस व्यापारी पर भी कार्रवाई होगी जिसने सुदामा की 13 साल की नाबालिग को अपने घर में काम पर रखा था जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग पत्राचार करेगा।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular