Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस सुरक्षा से भागे 25 हजार के इनामी तीसरे कैदी को झांसी...

पुलिस सुरक्षा से भागे 25 हजार के इनामी तीसरे कैदी को झांसी जीआरपी ने किया गिरफ्तार

– दुबारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आया था झांसी

झांसी (हि.स.)। पुलिस की सुरक्षा से विगत 19 सितंबर को तीन कैदी फरार हो गए थे। झांसी जीआरपी पुलिस द्वारा दो कैदियों को पूर्व ने ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली थी। तीसरे कैदी ग्याप्रसाद को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। पुलिस द्वारा उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार को झांसी जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

झांसी जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक नईम खान मंसूरी ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त कैदी पुलिस अभिरक्षा से भाग कर जबलपुर में 250 रुपये प्रतिदिन की पगार पर किसी होटल में काम करने लगा था। दुबारा झांसी में आकर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसे जीआरपी ने आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

19 सितंबर पुलिस अभिरक्षा में रेलवे न्यायालय में लाए गए कैदियों में से 03 वैन से फरार हो गए थे। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा समेत दोषी हैड कांस्टेबल व कॉन्स्टेलस को बर्खास्त किया गया था। दो फरार कैदियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज बचे हुए तीसरे इनामी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

महेश/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular