Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन फरार

पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन फरार

प्रयागराज (हि.स.)। जनपद के शंकरगढ़ में झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर हथियारों से लैस बदमाशों एवं पुलिस से आज सुबह मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी और तीन फरार हो गये। दोनों घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की सुबह भोर में कपारी पेट्रोल पम्प व वीके ढाबा के बीच थरवई में हुई लूट व हत्या के घटना की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एनटीपीसी नहर पुलिया पर प्रभारी निरीक्षक बारा मय फोर्स आ गये और दोनों की बातें होने लगी। उसी समय खबर मिली कि कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। अधिकारीद्वय ने टीम के साथ दबिश दी। तभी पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे जख्मी हो गये। फिलहाल दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular