Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस लाईन मे ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण

 पुलिस लाईन मे ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण

सुलतानपुर(हि.स.)। पुलिस लाइन सुलतानपुर स्थित क्वार्टर गार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गयी ।

सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण कर सलामी दी । सभी को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने और भी मजबूत बनाने के कार्य में तन, मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी । श्री वर्मा ने बताया कि दोनों महापुरुष हम सभी के लिये प्रेरणाश्रोत हैं जिनके बताये गये विचारों का अनुगमन कर हम सभी सही एवं कर्तव्य पथ पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं ।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular