Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस रवैये के खिलाफ महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे आमरण...

पुलिस रवैये के खिलाफ महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे आमरण अनशन

गाजियाबाद (हि.स.)। जूना अखाड़ा के नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी महाराज ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अगले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर आमरण अनशन की घोषणा की है।

एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि योगीजी के राज में भ्रष्ट, अयोग्य और राजनीति से प्रेरित पुलिस अधिकारी शिवशक्ति धाम डासना को उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह असहनीय है।अधिकारियों की रणनीति शिवशक्ति डासना को उजाड़कर मेरी हत्या करवाने की है जिसके लिए उन्हें बहुत मोटी धनराशि प्राप्त हुई है।

कहा कि सुरक्षा के नाम पर एक वर्ग विशेष के लोगों को मन्दिर में घुसने और साधुओं को चाकू से गोदने तक की आजादी और हिन्दुओं के पांच पांच वर्ष के बच्चों को मन्दिर न जाने देने वाली पुलिस इस बात के विरोध पर मुझ पर गुंडा एक्ट लगाना चाहती है ताकि वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या कर सकें।

कहा कि स्वामी नरेशानंद पर हमले के बाद हम उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे थे, पर विधायक अजीतपाल त्यागी और विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने हमें 2022 के चुनावों का वास्ता देकर आंदोलन करने से रोका और योगीजी के नुकसान का वास्ता दिया। परन्तु आज जिस तरह से शिवशक्ति धाम को उजाड़ने की और मेरी हत्या की साजिश पुलिस अधिकारी कर रहे हैं, ये बहुत दुखद है।

कहा कि मंगलवार को स्वयं जाकर गाज़ियाबाद के जिलाधिकारी को सारा मामला बताकर उनसे न्याय की मांग करेंगे और यदि जिलाधिकारी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो अगले सप्ताह से योगीजी के आवास पर आमरण अनशन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular