Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (हि.स.)। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाश की गोली से दारोगा व सिपाही भी घायल हुए हैं, तीनों को सीएचसी में भर्ती किया गया है।

 पुलिस ने घायल 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चिलसरा फर्रुखाबाद मार्ग पर बदमाशों के होने की सूचना पर एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखते ही बाइक सवार बदमाश शमसाबाद की ओर भागा। उधर से थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल लेकर आ गए। सहरैया तिराहे के पास एसओजी और पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
जवाबी कार्रवाई में जनपद कासगंज थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव दहेलीपुर खुर्द निवासी ऋषि मिश्रा पुत्र किशनचंद्र मिश्रा उर्फ दीपू के पैर में गोली लग गई। 
 जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में 11 बदमाशों ने आलू भरा ट्रक लूटा था। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया था। 
 पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजवीर सिंह गौर ने घायल बदमाश से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम एटा पुलिस अधीक्षक ने घोषित कर रखा था।
 पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि आरोपी पर विभिन्य जनपदों के साथ ही फतेहगढ़ में भी मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही भी हो चुकी है। आरोपी एटा आलू भरे ट्रक की लूट में प्रमुख अपराधी था। उस पर तकरीबन आधा दर्जन मुकदमें चल रहे हैं। आरोपी पर एटा में 25 हजार का इनाम घोषित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular