Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में तीसरा आरोपी गजेंद्र गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ में तीसरा आरोपी गजेंद्र गोली लगने से घायल

आगरा: थाना एत्माउद्दौला इलाके में पति, पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या हुई थी. तीनों की हत्या पड़ोस में रहने वाले सुभाष उसके दोस्त वकील और भाई गजेंद्र ने की थी I तिहरे हत्याकांड के तीसरे आरोपी के साथ बुधवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में बदमाश गजेंद्र के पैर में गोली लगी हैI गंभीर रूप से घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया हैI मुठभेड़ थाना छत्ता इलाके में उस वक्त हुई  जब गजेंद्र अपनी बाइक से भाग रहा था, पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की लेकिन गजेंद्र ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो गजेंद्र के पैर में गोली लग गई और उस को गिरफ्तार कर लिया गया I

RELATED ARTICLES

Most Popular