जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला पुलिस ने एक मुठभेड के दौरान तीन शातिर बदमाशों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध असलहे व कारतूस बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी व स्वाट टीम के प्रभारी अतुल चतुर्वेदी ने बीती रात बालेश्वरगंज कस्बे के निकट एक मुठभेड़ के दौरान पवन उर्फ गुड्डू पुत्र निर्मोही पासी निवासी कदियापुर थाना कर्नलगंज तथा राजेश सिंह पुत्र अयोध्या सिंह व धर्मपाल सिंह पुत्र विनायक सिंह निवासी गण बिशुनपुर कला थाना परसपुर की घेराबंदी किया। पुलिस से अपने को घिरा पाकर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। एसपी के अनुसार, पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ किए गए फायर में पवन उर्फ गुड़डू पुत्र निर्मोही पासी के दाये पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जामातालाशी के दौरान अभियुक्त पवन उर्फ गुड़डू के पास से 01 अदद बंदूक 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, अभियुक्त राजेश के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व अभियुक्त धर्मपाल के पास से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 06 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि वे लोग जनपद में कई जगहों पर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दिये हैं। अभी हाल ही में थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत दो चोरी की घटनाओं को कारित करने के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली मारने की भी बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त पवन एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अभियुक्त का इलाज कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों को वैधानिक कार्रवाई के उपरान्त जेल रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : पांच जनवरी से शुरू होगा ड्राई रन, पहले चरण में 14432 को लगेगा टीका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
