Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ : हत्यारोपित को लगी पुलिस की गोली

पुलिस मुठभेड़ : हत्यारोपित को लगी पुलिस की गोली

– पिस्टल, कारतूस, बिना नम्बर की बाइक व नगदी बरामद

झांसी (हि.स.)। ककरबई थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस हत्यारोपित बदमाश से आमना सामना हो गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन में देर रात थाना ककरबई पुलिस रात्रि में मछली कांछ रोड पर चेकिंग कर रही थी। मछली कांछ गांव की ओर से देर रात करीब साढ़े 12 बजे रात्रि में आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, तो बजाय रुकने के वह भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा बाइक का पीछा किया गया। तेज रफ्तार में होने के कारण रोड पर बनी पुलिया के पास बाइक फिसल गयी। इसी बीच युवक द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। गोली सरकारी पुलिस वाहन में जा लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में बदमाश सुनील सिंह पुत्र वृजभान सिंह निवासी डुमरई थाना ककरबई के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु भेजा गया। बदमाश के कब्जे से 01 अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस, 4075 रुपये नगद व काले रंग की (बिना नंबर की) बाइक आदि बरामद हुई हैं।

कई अन्य मामले भी हैं दर्ज

पुलिस द्वारा बताया गया कि घायल बदमाश सुनील सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। बीते दिनों उसने एक व्यक्ति की अवैध असलहा से गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना ककरबई से हत्या के अभियोग में सुनील वांछित चल रहा था। इसके अतिरिक्त कई अन्य मुकदमें भी अपराधी पर दर्ज हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular