Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना लिंक रोड पुलिस टीम द बृज विहार क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से यह लुटेरा घायल हो गया है। गाजियाबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 24 घंटे में यह दूसरा बदमाश है जो पुलिस की गोली से घायल हुआ है।

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि लिंक रोड पुलिस बृज विहार क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया ताे वह युवक तेजी से दौड़ने लगा। पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेर लिया। घिरा देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें अमन नामक एक बदमाश घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। अमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में चोट लगी है। वह शातिर लुटेरा है। हाल ही में उसने लिंक रोड क्षेत्र में एक महिला के कुंडल लूटे थे। उसके खिलाफ लूट चोरी के 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इससे पहले थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने लूट में वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। वह भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था।

फरमान/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular