Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, आंखों में मिर्च डालकर करता था...

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, आंखों में मिर्च डालकर करता था लूट

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने गुरुवार की रात्रि आंखों में मिर्च डालकर लूट करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर उसे जेल भेजा है।

सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी ने बताया कि 9 जनवरी 2023 को मोटरसाइकल सवार दो लुटेरों द्वारा पीड़ित चन्द्रभान से खटूआमई के पास इन्द्रगढ रोड़ पर आँखों में मिर्च डालकर 65000 रुपये की लूट की गयी थी। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश सिंह गुरुवार की रात्रि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर गढसान अंडरपास से नसीरपुर की तरफ सर्विस रोड के किनारे से अभियुक्त अमित गिहार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जबकि अन्धेरे का लाभ उठाकर साथी अभियुक्त नन्दू गिहार भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये 65000 रुपयों में से 21,400 रुपये तथा पीड़ित चन्द्रभान सिंह का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे रंग ग्रे, तमंचा, कारतूस बरामद किए है।

सीओ ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, इनका आपराधिक इतिहास है। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त अमित गिहार ने 9 जनवरी 2023 को खटुआमई के पास इन्दरगढ़ रोड पर पेट्रोल मांगने के बहाने पीड़ित चंद्रभान से उसकी आंखों मे मिर्च फेंककर उसकी पेन्ट की जेब में रखे 65000 रुपये की लूट करना स्वीकार किया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular