Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, शराब के नशे में तोड़ी...

 पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, शराब के नशे में तोड़ी थी देव मूर्तियां

फिरोजाबाद (हि.स.)। रसूलपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में होकर मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने शुुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी है।

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि में अराजक तत्वों द्वारा थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत शहीद चौक के पास मौहल्ला रसूलपुर में हनुमान जी की मूर्ति एवं मां भगवती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। गुरुवार सुबह जानकारी के बाद आमजन में काफी आक्रोश था। तत्काल क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर प्राण प्रतिष्ठा कराकर नई मूर्तियों की स्थापित कर दी गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मेनुअल इन्टेलिजेन्स के आधार पर तीन अभियुक्तों की पहचान की।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी रसूलपुर कमलेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ बिजलीघर भारत टाकीज के सामने खाली पड़े ग्राउण्ड में रेलवे पटरी के पास से अभियुक्त सफीक, अरगान उर्फ खलीफा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक-एक तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया है कि उन दोनों ने रात में शहीद चौक के पास शराब पी। इस दौरान वहां एक नाबालिग बच्चा भी आ गया। तभी उन्होंने नशे की हालात में नाबालिग बच्चे की मदद से मूर्तियों को तोड़ा। टूटी मूर्तियों तथा मूर्तियां तोड़ने वाली ईंट को वहीं छोड़कर यह लोग घर चले गये। शुक्रवार को पुलिस टीम इन्हें खोजने के लिए इनके मोहल्ले में पहुंची तो पहचाने जाने के डर से इन्होंने अपने कपड़े बदल लिए और भारत टाकीज के सामने खाली पड़े ग्राउण्ड में रेलवे पटरी के पास बैठ गए। वहां पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular