Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन मौके से फरार

 पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन मौके से फरार

जौनपुर(हि. स.)।पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकल करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अपराधियों की धर पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खुटहन, शाहगंज व थाना सरपतहा की संयुक्त टीम के साथ हुए मुठ़भेड़ में 2 अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए है।पुलिस में इनके कब्जे से तमंचा कारतूस मोबाइल व गांजा बरामद किया है,जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से तीन बदमाश फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

सोमवार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार शुभम तोदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इस दौरान बीती रात शाहगंज खुटहन व सरपतहा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों अमजद शेख पुत्र अनवर शेख निवासी पटेल थाना खुटहन व सारिक पुत्र सलाउद्दीन निवासी पटेला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन मौके का फायदा उठाकर भाग निकले हैं। उनको पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है, तलाश की जा रही है बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस व 20 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

विश्व प्रकाश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular