Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

 पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

– बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल

सुलतानपुर (हि.स.)। करौंदीकला थानाक्षेत्र के हरीपुर गांव के भट्टे के पास पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, दोनों के पैर में गोली लगी है। वही बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक कमरपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी प्रियंका के साथ सूरापुर स्थित बिजेथुआ महावीरन धाम पर अपने बेटे का मुंडन कराने गए थे। शाम को बाइक से लौटते समय मगरसन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचे से धमकाकर प्रियंका के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। इस बीच विरोध करने पर तमंचे के बट से दम्पति के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर फरार हो गए थे।

बरामदगी के दौरान बदमाशों ने असहले से पुलिस पर किया हमला

एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि दम्पति से लूटकांड की सूचना पर करौंदीकला थानाक्षेत्र अकरम खान पुलिस टीम के साथ लुटेरों की तलाश में खुशियारी गांव के पास कांबिंग कर रहे थे। यहां घेराबंदी कर दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया गया। जब इनसे पूछताछ की गई तो घंटों बाद उन्होंने दम्पति से लूट की वारदात करना कबूल किया। पुलिस टीम इन्हें माल बरामद करने के लिए उनके बताएं ठिकाने पर लेकर गई। इस बीच बदमाशों ने हरीपुर जंगल में छुपाए अवैध असलहा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगे। बदमाशों की गोलीबारी में सिपाही गगन दीप साहनी को जा लगी और वह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर पर गोली जा लगी।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी मोनू यादव व सरपतहा निवासी करुणा शंकर उर्फ कामता पाठक हैं। बदमाश करुणा पर लूट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सिपाही व दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी में इलाज कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular