Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

गाजियाबाद (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम की टीम और सिहानीगेट पुलिस ने मुठभेड में अन्तरराज्यीय चेन स्नेचर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना सिहानीगेट व उनकी टीम मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे डीपीएस कट मेरठ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें मोदीनगर निवासी सुशील उर्फ मानव, दिल्ली का रहने वाला श्रीराम उर्फ सुरेन्द्र घायल हो गये। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी नगर ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ दिल्ली व गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं और ये लोग पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular