Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल

प्रयागराज(एजेंसी)। सोरांव थाना क्षेत्र के गोहरी सोरांव मार्ग पर मंगलवार तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। गोली से घायल एक अपराधी पर पचास हजार और दूसरे पर पैंतीस हजार का इनाम घोषित है।    छत्तीसगढ़ रायपुर में लूट, डकैती, हत्या के मामले में वांछित प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र के मधवोपुर गांव निवासी मोहम्मद जुनैद पुत्र शकील के खिलाफ प्रतापगढ़ में भी लूट एवं हत्या का मुकदमा दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ से 25ह जार और  प्रतापगढ़ से 25 हजार का इनाम घोषित है। 
दूसरा अपराधी सोरांव थाना क्षेत्र के रूदापुर गांव निवासी आबू वैश पुत्र जावेद की गिरफ्तारी के लिए कानपुर से दस हजार का इनाम घोषित है और यहां से पच्चीस हजार का इनाम घोषित है। इस तरह आबू वैश 35 हजार का इनामी है। 
अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की भोर सोरांव के गोहरी मार्ग में पुलिस टीम की दो अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सोरांव के.वी.अशोक वैंकट तीन थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोली से घायल दो अपराधियों को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular