– लूटी गयी स्कूटी, नगदी, तमंचा व कारतूस बरामद
झांसी(हि. स.)। पुलिस का ऑपरेशन क्लीन के तहत चिरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार/गुरुवार की रात लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक शातिर लुटेरा पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।
एसएसपी शिवहरी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग करायी जा रही थी। इसी दौरान थाना चिरगांव स्थित छिनौरा पुल के पास पुलिस टीम को दो व्यक्ति एक स्कूटी व एक मोटर साईकिल पर अलग-अलग आते दिखाई दिए। दोनों पुलिस टीम को देखकर अपनी अपनी गाड़ियों को तेज कर वापस भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान कुछ दूरी पर स्कूटी सवार फिसल कर स्कूटी समेत गिर गया। पुलिस पार्टी को अपने पास आता देख बदमाश ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें स्कूटी सवार के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकला
पूछतांछ में अभियुक्त ने अपना नाम वीरेंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी प्रताप का डेरा चिरगांव बताया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि उन दोनों ने मिलकर कुछ समय पहले करीब एक बजे चिरगांव पेट्रोल पम्प के पास से एक युवक से यह स्कूटी व रूपये लूटे थे,पकडे जाने के डर से भाग रहे थे।
थाना चिरगांव का टॉप टेन अपराधी है। उसके विरुद्ध जनपद में एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के रूपये बरामद किए। साथ ही लूटी हुयी स्कूटी,एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
महेश
