Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली,दो और गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली,दो और गिरफ्तार

जौनपुर (हि.स.)। चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वाट,सर्विलांस एवं चन्दवक व केराकत की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार भोर में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली भी लग गयी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल,दो तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतुस व एक अदद चाकू, चार सफेद धातू के जेवर व एक पीली धातु का जेवर व नगदी बरामद किया है।

घटना के सम्बंध में सोमवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान आपरेशन पाताल लोक के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के नेतृत्व में रविवार की भोर में चन्दवक पुलिस को गश्त के दौरान दो मोटरसाइकिल से तीन बदमाश दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर करते हुए देवलाशपुर मुसहरिया हरिहरपुर मार्ग पर भागने लगे।जिनकी घेराबन्दी केराकत व चन्दवक पुलिस एवं सर्विलांस की टीम द्वारा की गयी। बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा अपने को बचाते हुए बदमाशों पर फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त सूरज कुमार गौतम पुत्र नामवर गौतम,ग्राम महुआरी थाना बरसठी के पैर में गोली लगी तथा दो अन्य अभियुक्त असलम अली पुत्र जुम्मन अली ग्राम करौरा थाना मछलीशहर, राजकुमार सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह ग्राम अल्लापुर थाना मछली शहर को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी बीरी बारी चंदवक भेजा गया है। अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल, 2 तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, एक रामपुरी चाकू व 4 सफेद धातु के जेवरात, एक पीली धातु के चेन व 7500/- रुपये नगद बरामद हुआ।

विश्वप्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular