Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, दो गिरफ्तार

रायबरेली। पुलिस ने बुधवार की देररात को मुठभेड़ के दौरान 20-20 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को दबोच लिया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है।पुलिस के मुताबिक, बछरांवा कस्बे में चौराहे के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे बोलेरो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बोलेरो पर सवार बदमाश रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर महराजगंज की ओर भागने लगे। इस पर महाराजगंज पुलिस और एसओजी टीम ने सभी थानोें को अलर्ट करते हुए फरार बदमाशों का पीछा शुरु कर दिया। महराजगंज के बरौआ गांव के पास पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और दोनों बदमाश पकड़े गए। 
पकड़े गए बदमाशों में एक महराजगंज के मोन गांव का निवासी रंजीत व दूसरा लोनार का रवि सिंह है। मुठभेड़ के दौरान रंजीत के घायल होने की ख़बर है। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाश 20 -20 हज़ार रुपये के इनामी हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस सम्बंध में कोई विस्तृत जानकारी नही दी है। घटना की जानकारी के बाद अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गये हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular