लखनऊ (हि.स)। यूपी पुलिस विभाग में कार्य रहे है उपनिरीक्षकों के प्रोन्नोत की सूची जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी सूची में 336 उपनिरीक्षक अब निरीक्षक बन गये हैं। उन्हें अब इसी पर उसी जनपद में तैनाती दी जायेगी।
पुलिस मुख्यालय से मंगलवार को प्रोन्नत उपनिरीक्षकों की सूची जारी कर दी गयी है। प्रोन्नत की सूची में 336 पुलिसकर्मी शामिल है।
जारी सूची में यह भी कहा गया है कि पदोन्नति पाने वाले सभी निरीक्षक अपने नियुक्ति स्थान पर कार्यभार गृहण करेंगे। कार्यभार गृहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि तक परिवीक्षाधीन रहेंगे। जिसे सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे बढ़ाया जा सकेगा।
