Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा...

पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

वाराणसी (हि.स.)। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस यूपी,प्लाटून कमाण्डर पीएसी,अग्निशमन द्वितीय अधिकारी यूपी की सीधी भर्ती ऑनलाइन परीक्षा में बुधवार को रोहनिया पुलिस ने एक मुन्ना भाई को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुट गईं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वाराणसी के निर्देशन में पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र नन्दनी इन्स्टीट्यट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलाजी गोविन्दपुर में परीक्षक प्रथम पाली में उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र और अन्य कागजात चेक कर रहे थे। इसी दौरान संस्थान के चीफ प्राॅक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। प्रवेश पत्र चेक करने के दौरान बृजेश प्रसाद पुत्र रामा प्रसाद निवासी ग्राम धरहनियां थाना वनकटा जिला देवरिया के प्रवेश पत्र की फोटो और उसे लेकर आये युवक के चेहरे में अंतर देख परीक्षकों ने ध्यान से देखा तो मामला समझ गये। परीक्षार्थी को अलग ले जाकर कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसका नाम सिकेन्द्र कुमार ठाकुर पुत्र राम आशीष ठाकुर है। वह थरूआही थाना लौकही जिला मधुवनी बिहार का निवासी है ।रुपयों की लालच में वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रोहनिया थाना के उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल बेदूराम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular