Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस पर करें "भरोसा", निर्भीक होकर करें मतदान : एसपी

पुलिस पर करें “भरोसा”, निर्भीक होकर करें मतदान : एसपी

चित्रकूट (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। चित्रकूट पुलिस की पहल “भरोसा” पर पूरी तरह से विश्वास करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर फौरन पुलिस को जानकारी दें। पुलिस आपको भरोसा दिलाती है कि मतदान में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कही।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने चित्रकूट पुलिस की पहल “भरोसा” का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि आगामी विधान सभा चुनाव में आप निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। विधान सभा चुनाव में यदि कोई व्यक्ति आपको मतदान करने से डराए, धमकाए या धन, वस्तु, शराब आदि का प्रलोभन दे अथवा आपको मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखने का किसी प्रकार का प्रयास/उपक्रम करता है, तो आप सम्बन्धित थाना के प्रभारी निरीक्षक, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सहित चुनाव कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर 8810747614 पर सूचित कर सकते हैं।

चित्रकूट पुलिस निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो डाकुओं से संबद्ध रखता हो और वह मतदान के लिए डरा रहा है तो फौरन पुलिस को जानकारी दें। चित्रकूट पुलिस जनता को भरोसा दिलाती है कि निर्भीक होकर बढ़-चढ़कर मतदान करें।

रतन

RELATED ARTICLES

Most Popular