देवरिया(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रिंकी कुमार पुत्र स्व0 मूलचन्द्र गॉव औरंगाबाद थाना सलेमपुर जपनद देवरिया को 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने आप को पुलिस बताकर घर से अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए। 26 अगस्त को संजू देवी पत्नी रिंकी कुमार गाँव औरंगाबाद थाना सलेमपुर के मो0नं0 8423736116 पर उसके पति रिंकी कुमार के मो0नं0 8382933066 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी दी। अगर 2.5 लाख रुपए नही दी तो तुम्हारे पति रिंकी की हत्या कर देंगे।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सम्बन्ध में 27 अगस्त को वादिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/22 धारा 364ए, 323, 504, 507 भादवि बनाम 5-6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उ0नि0 रमेश कुमार सिंह और कांस्टेबल वादिनी को साथ लेकर भरथुआ चौराहे के पास पहुंच कर अभियुक्तगण अपहरणकर्ता को एक बोलेरो वाहन संख्या UP 58 M 4651 के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में अपना नाम अनिस पुत्र जयश्री प्रसाद सा0 सहला थाना सलेमपुर, कमलेश गुप्ता पुत्र छठ्ठूलाल गुप्ता सा0 सहला थाना सलेमपुर, गोलू गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता सा0 सहला थाना सलेमपुर, रुदल यादव पुत्र बनारसी यादव सा0 सहला थाना सलेमपुर, विशाल पासवान पुत्र पप्पू पासवान सा0 कोला थाना खुखुन्दू, अभिषेक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा सा0 पड़री बाजार थाना खुखुन्दू बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित रिंकी कुमार को सुरक्षित पत्नी संजू देवी को सुपुर्द कर दिया।
ज्योति
