Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने वाहन चोरों को चोरी के वाहनों के साथ पकड़ा

पुलिस ने वाहन चोरों को चोरी के वाहनों के साथ पकड़ा

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। शहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 10 बाईकों के साथ 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाईन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने बताया कि एस.एस.पी.अभिषेक यादव के निर्देश तथा एस.पी.सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन अभियुक्तों साकिर पुत्र जाहिद त्यागी निवासी नौशाद मैम्बर के मकान के पास सरवट फाटक थाना सिविल लाईन, दानिश पुत्र अरशद हसन निवासी राम लवकरी थाना देवबन्द, साकिब पुत्र शकील निवासी इन्तजार प्रधान के कांटे के पीछे सरवट फाटक थाना सिविल लाईन को पुराने ए.आर.टी.ओ. कट मेरठ रोड से अवैध हथियार तथा चोरी की एक बाईक सहित गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों की निशान देही पर मौ.अम्बा विहार स्थित खेत से जनपद के विभिन्न थानो से चोरी 9 अन्य बाईक बरामद की है।

प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में बताया कि वे लोग बैंकट हाल, बैंक,अस्पताल आदि से खड़ी बाईक को चोरी कर लेते हैं और अच्छे पैसो में बेचकर देते हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली तथा थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

शहर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा, सब इंस्पैक्टर राहुल कुमार, का.अशोक खारी, का.जितेन्द्र त्यागी, का.मौ.अलीम, का.सचिन तेवतिया, का.तरूण पाल,का.प्रशान्त कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular