Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा, गोली से घायल

 पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा, गोली से घायल

ललितपुर(हि.स.)। व्यापारी के मुनीम से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए है जबकि क्षेत्राधिकारी नगर और शहर कोतवाल के बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल बदमाशों की तलाश में बिरधा चौकी क्षेत्र चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार तीनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सीओ सिटी और शहर कोतवाल के बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी है। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हुए हैं। इनकी पहचान ग्राम मसौर कलां निवासी दिनेश, प्रीतम और नरेंद्र के रूप में की गई है। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

एसपी ने बताया कि इन लोगों ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को व्यापारी के मुनीम से पैसों से भरा बैग लूटा था। इनके पास से लूट का चार लाख 21 हजार रुपये नकद भी बरामद हुआ है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

महेश/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular