Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गौ तस्कर

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गौ तस्कर

मथुरा(हि.स.)। जिले की छाता पुलिस और स्वाट टीम की गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने छाता के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे भर्ती कराया। पुलिस और गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ की खबर मिलने पर सीओ छाता गौरव त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंच गए।

सोमवार सुबह सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अंतरराज्यीय अपराधी हनीफ रात करीब साढ़े ग्यारह बजे छाता-बरसाना रोड पर गायों की रेकी कर उनको उठा कर ले जाने की फिराक में आया हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। बरसाना रोड ओर पुलिस और गौ तस्कर का आमना सामना हो गया। जब उसको रुकने के लिए इशारा किया गया तो वह पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई।

मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल हुआ है। इलाज के लिए उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। सीओ छाता ने बताया हनीफ के खिलाफ दस मुकदमें पहले से दर्ज हैं। हनीफ थाना क्षेत्र में अपने अन्य 02 साथियों के साथ गौ-कशी के लिये गौ-वंश की चोरी करने के उद्देश्य से पिछले 02 दिनों से रात में घूम रहे थे। गिरफ्तार हनीफ के 02 साथी सेन्ट्रो कार से कोसी की तरफ भाग गये। उनकी तलाश की जा रही है। उसके दोनों साथी सेंट्रो कार से कोसीकलां की और भाग गए।

महेश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular