Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद किए 21 लाख रुपए कीमत के मोबाइल

 पुलिस ने बरामद किए 21 लाख रुपए कीमत के मोबाइल

मेरठ (हि.स.)। सर्विलांस पुलिस टीम ने चोरी हुए 21 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने पुलिस लाइन में बुलाकर लोगों को उनके चोरी हुए 100 मोबाइल फोन सौंप दिए।

पुलिस लाइन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मोबाइल गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की खोज की गई। सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत से चोरी हुए विभिन्न कंपनियों के 100 मोबाइल फोन बरामद कर लिये। इनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपए है। इन मोबाइल फोन को मेरठ समेत अन्य राज्यों से बरामद किया गया। पुलिस लाइन में एसपी क्राइम ने इन खोए हुए मोबाइल फोन को लोगों को सौंप दिया गया। अपने खोए मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। बरामद मोबाइलों में रीयलमी कम्पनी के 10, रेडमी के 22, ओपो कम्पनी के 21, वीवो कम्पनी के 17 मोबाइल फोन, सेमसंग कम्पनी 16 मोबाइल फोन, मोटोरोला कंपनी के तीन मोबाइल, एमआई कंपनी के पांच, माइक्रोमेक्स कंपनी के तीन, आईटेल, सोनी, वन प्लस कंपनी का एक-एक फोन शामिल है। फोन बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी योगेंद्र कुमार शाहनवाज राणा, नरेंद्र, अमित, आकाश चौधरी, संतरपाल, राहुल, दीपक, अंजू चौहान, मनवीर, अरविंद सिरोही, सोनू तेवतिया शामिल रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular