Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात(हि.स.)। जनपद में दो जगह अलग-अलग घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़कर लूट का खुलासा किया है। स्वाट टीम ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए तीन तमंचे समेत लूटपाट की 82 हजार रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की है।

जनपद जालौन के उरई निवासी भगवती प्रसाद की उरई में यामाहा की बाइक एजेंसी है 13 सितम्बर को भगवती प्रसाद कस्टमर की डिमांड पर कानपुर नगर से डीलर के यहां से स्कूटी लेकर आ रहे थे, तभी शाम लगभग 08 बजे व्यापारी जैसे ही भोगनीपुर कोतवाली के छतेनी गांव पहुंचे। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर व्यापारी से स्कूटी और नगदी लूट ली और व्यापारी के हाथ बांधकर सड़क के किनारे फेंक दिया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने घटना के खुलासे के लिये तीन टीम बनाकर जल्द लूट का खुलासा करने के निर्देश दिये थे।

एसपी के निर्देश पर भोगनीपुर सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस और स्वाट टीम ने लूट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में किशन गुप्ता, सतेन्द्र ऊर्फ छोटू, अनिरूद्ध यादव, मतीन अहमद व सुमित हैं। सभी रूरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। रूरा कस्बे में सीआईएसएफ जवान ब्रजेन्द्र सिंह के घर 15 लाख की चोरी घटना कबूल की है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में शामिल अपाचे बाइक, तीन अवैध तमंचे पांच जिंदा कारतूस, ज्वेलर और 82,900 हजार रुपये बरामद कर घटना का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार नगद और सीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular