सुलतानपुर (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि नगर पुलिस ने थाना कोतवाली देहात से पयागीपुर के नारायनपुर निवासी प्रिंस कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
दयाशंकर/दीपक/मोहित
