मुरादाबाद (हि.स.)। थाना बिलारी पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।
शनिवार देर रात्रि थाना बिलारी क्षेत्र में उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव पुलिस बल गश्त पर थे, तभी एक संदिग्ध युवक मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उपनिरीक्षक ने टीम के साथ घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सलमान पुत्र एहसान निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर, मुरादाबाद निवासी है। जयपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ।
निमित
