Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

अलीगढ़, 23 जुलाई (हि.स.)। दादो थाना पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ​अभियुक्तों ने बीते दिनों पुलिस टीम पर हमला किया था। 

थानाध्यक्ष याबर अब्बास ने बताया कि पिछले दिनों सांकरा गांव में पालीमुकिमपुर पुलिस के साथ शराब तस्करी के आरोपित जागन के घर दबिश दी थी। जहां उसके परिजनों व अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर जागन को छुड़ा लिया और सभी मौके से भाग गए। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस पर पथराव भी किया था, जिसमे एक दारोगा और दो महिला आरक्षी  घायल हुइ थी। मामले में पुलिस आरोपियतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। 

पुलिस ने इस मामले में सांकरा निवासी जासुद्दीन, हसमुद्दीन को कंचनपुर मोड़ के पास से पकड़ लिया। इनके खिलाफ थाने पर बवाल, जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दोनो को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular