Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलिस को मिला इनपुट-संसद और राष्ट्रपति भवन की तरफ जा सकते हैं...

पुलिस को मिला इनपुट-संसद और राष्ट्रपति भवन की तरफ जा सकते हैं आन्दोलनकारी

– नई दिल्ली के अधिकांश रास्तों को बंद किया गया

 – कनॉट प्लेस मार्केट को भी बंद करने का सुझाव 

नई दिल्ली (हि.स.)। राजधानी में प्रदर्शन के बाद ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसान मध्य दिल्ली के आईटीओ चौक और लाल किले का घेराव कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि ये लोग संसद भवन और राष्ट्रपति भवन की तरफ भी कूच कर सकते हैं। इसलिए इन जगहों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नई दिल्ली के अधिकांश रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कनॉट प्लेस मार्केट को भी बंद करने का सुझाव दिल्ली पुलिस की तरफ से दिया गया है। 
पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हैं किसानट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसान दिल्ली पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हैं। उनके द्वारा तय की गई सभी शर्तों का उल्लंघन किसान कर चुके हैं। वह ना केवल बाहरी रिंग रोड, बल्कि नई दिल्ली के बॉर्डर तक भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि ये लोग लाल किले के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, गृह मंत्री निवास, प्रधानमंत्री निवास, मुख्यमंत्री निवास व उप राज्यपाल निवास की तरफ भी जा सकते हैं। इसके अलावा राजपथ में उस जगह भी वह जा सकते हैं, जहां पर सुबह गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया गया था। 
 
Submitted By: Edited By: Sunit Nigam

RELATED ARTICLES

Most Popular