Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस को चकमा देकर हत्यारोपित ने किया सरेंडर

पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपित ने किया सरेंडर

-कोर्ट रूम से गिरफ्तारी की कोशिश में एसओजी प्रभारी को फटकार

-करारी दूधिया हत्याकांड का बताया जा रहा आरोपित

कौशांबी(हि.स.)। जिला अदालत की सीजीएम कोर्ट में दूधिया हत्याकांड के आरोपित सोनू यादव ने पुलिस को चकमा देकर सरेंडर कर दिया है। कोर्ट रूम से गिरफ्तारी की कोशिश में अदालत में एसओजी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई है। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया।

करारी थाना क्षेत्र के कुतुब आलमपुर गांव में 24 जनवरी को दूधिया राम यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात वाले दिन मृतक दूध बांटकर अपने घर वापस लौट रहा था। हत्या में परिवार के लोगों ने 3 बदमाशों को आरोपित बनाया था। जिसमें पुलिस ने 2 को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नामजद सोनू यादव पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। पुलिस का शिकंजा कसता देख सोनू यादव ने जनपद न्यायालय की सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस से बचने के लिए आरोपित सोनू यादव पुलिस को चकमा देने के लिए काली कोट पहनकर अदालत परिसर में दाखिल हुआ। जिसकी भनक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पुलिस वालों को लग गई है। कोर्ट परिसर में नाकेबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी सोनू यादव कोर्ट रूम में घुस गया। इस दौरान एसओजी प्रभारी ने कोर्ट रूम से उसे पकड़ने की कोशिश की। जिस पर अधिवक्ताओं ने विरोध किया। अदालत को जब मामले की जानकारी हुई। अदालत ने एसओजी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई है।

अधिवक्ता हरिणांक द्विवेदी के मुताबिक अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई का कोर्ट ने संज्ञान लिया। पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई कि वह अदालत की गरिमा को बनाकर रखें।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular