मेरठ (हि.स.)। भावनपुर थाना क्षेत्र में लालपुर गांव की पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश ट्रांसफार्मरों से तेल और उपकरण चोरी करते थे।
भावनपुर पुलिस लालपुर गांव की पुलिस के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच संदिग्ध युवकों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश रणदीप उर्फ संदीप निवासी मेहरमती गणेशपुर सरधना घायल हो गया। साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो अन्य बदमाश लोकेश निवासी नईमगंज थाना शाहबाद जिला रामपुर और इरफान उर्फ गोलू सद्दीकपुरा थाना पिलखुआ हापुड़ को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से अवैध हथियार और नकदी बरामद हुई। ये शातिर बदमाश ट्रांसफार्मरों पर चोरी कर तेल और उपकरण चुराते थे। घायल बदमाश पर 21 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों ने पिछले दिनों भावनपुर थाना क्षेत्र की निर्माणाधीन सागर वाटिका कॉलोनी में गार्डों को बंधक बनाकर ट्रासफार्मर का सामान लूटा था। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इन शातिर बदमाशों के खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
कुलदीप
