Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की पहचान सलमान गैंग के सदस्य के रूप में हुई है। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को सोमवार रात को सूचना मिली कि ऊंचा सद्दीक नगर का रहने वाला सलमान गिरोह का बदमाश शावेज पुत्र दिलशाद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजोट गांव होता हुआ हापुड़ जाएगा। इसके बाद इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट जितेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच बजोट रोड पर दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर जाते मिले। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम शावेज बताया। इंस्पेक्टर के अनुसार, शावेज सलमान गिरोह का सदस्य है। इस बदमाश ने डेरी संचालक से रंगदारी मांगी थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फरार बदमाश की तलाश में भी दबिश डाली जा रही है।

कुलदीप/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular