Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस के उत्तर से असंतुष्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अतिरिक्त जानकारी मांगा

पुलिस के उत्तर से असंतुष्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अतिरिक्त जानकारी मांगा

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से अपने पति अमिताभ ठाकुर के संबंध में की गयी शिकायत पर पुलिस कमिश्नर लखनऊ से अतिरिक्त जानकारी मांगा है।

नूतन ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति को लखनऊ पुलिस गैर-कानूनी व मनमाने ढंग से घर से उठा कर ले गयी थी। जेल में भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने अपने जवाब में कहा था कि अमिताभ को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया था और इसमें कोई अनियमितता नहीं थी। उन्होंने अमिताभ को जेल में उत्पीड़न के आरोपों को भी पूरी तरह गलत बताया था।

इस उत्तर से असहमत होते हुए नूतन ने अपने पति की गिरफ्तारी में अनियमितता व जेल में उत्पीड़न के तमाम सबूत देते हुए आयोग को अपना जवाब भेजा था। आयोग ने पुलिस कमिश्नर को छह सप्ताह में नूतन के जवाब के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए निर्देशित किया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular